गया के प्रेमराज भोजपुरी के सुपरस्टार

प्रेम राज भोजपुरी के सुपरस्टार हो सकते हैं

आज मैं गया से उभरते हुए एक ऐसे गायक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो आने वाले समय के भोजपुरी के सुपरस्टार हो सकते हैं। मैं आज आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने जा रहा हूं। वह सभी बहुत ही ज्यादा टैलेंटेड तथा मध्यम परिवार से आते हैं. इन्होने बहुत कठिन परिश्रम करते हुए अपने दम पर गायन की कला को अपना हॉबी बनाए हुए हैं। लेकिन यदि इनहे कोई बड़ा मंच मिले तो वे भोजपुरी के सुपर स्टारों को भी मात दे सकते हैं। इनमे बहुत ज्यादा ही पोटेंशियल है और जरूरत इस बात की है इनके गानों को सुना जाये तथा लोगो को इनके बारे में बताएं। 

suteli_takiya_Pakad_ke_Singer_Premraj_Gaya
suteli_takiya_Pakad_ke_Singer_Premraj_Gaya

गया के एक छोटे से गांव इंग्लिश फुलहारा से आते हैं

गया के एक छोटे से गांव इंग्लिश फुलहारा से आते हैं। यह गांव अति पिछड़ा हुआ करता था। जहां कुछ दिनों पहले तक गया शहर से संपर्क के लिये कोई सड़क भी नहीं हुआ करता था। इंग्लिश फुलहारा गांव गया शहर के शहरी सीमा से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। फिर भी शहर के अधिकांश लोग इस गांव से अनभिग है। इस गांव में बिजली भी अभी कुछ साल पहले ही आई है। इस गांव के पास से अब डोभी पटना एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो रहा है ,यह एक्सप्रेस वे 4 लेन का होगा। जिससे अब गया शहर के लोग इस गांव को जानने लगे है। 

ये भी पढ़े 

गया के डॉ. अमरनाथ पाठक को पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप सम्मान

मानपुर की एक प्रतिभा आदर्श ने बॉलीवुड में दिखाया अपना हुनर

भोजपुरी के कई एल्बम में अपना अभिनय का भी लोहा मनवाया है

इसी गांव का प्रेमराज ने नौकरी करते हुए गायन की कला को बरकरार रखे हुए हैं। प्रेम राज केवल गायन ही नहीं एक अच्छा अभिनेता भी हैं। उन्होंने भोजपुरी के कई एल्बम में अपना अभिनय का भी लोहा मनवाया है। लेकिन अपनी नौकरी को देखते हुए अपनी गायकी कला को ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। 

bhojpuri_singer_prem_raj_

प्रेम राज का पहला एल्बम गया सहरिया हिलेला

प्रेम राज का पहला एल्बम गया सहरिया हिलेला, जो कि 2008 में रिलीज हुआ था। उस समय इस एल्बम का गाया गाना काफी ज्यादा चर्चा में आया था। प्रेम राज एक बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं। उस समय प्रेम राज अपने एल्बम म्यूजिक सीडी को खुद ही बेचने के लिए बहुत दूर दूर तक चले जाते थे। वह खुद ही दुकानदारों से सीडी को अपने दुकान में रखने तथा इसे बेचने की आग्रह करते रहते थे।  कई दुकानदार इनके सीडी को अपने दुकान में नहीं रखते थे। काफी आग्रह के बाद कुछ मान जाते थे, लेकिन पैसा वो सीडी बिकने के बाद ही देते थे। प्रेम राज देखने में बहुत ही साधारण और जमीन से जुड़ा हुआ कलाकार है। 

bhojpuri_singer_prem_raj_English_Gaya_2
bhojpuri_singer_prem_raj_English_Gaya_2

सीमा सुरक्षा बल म्यूजिक ग्रुप से जुड़ गए

प्रेम राज ने अपने पहले एल्बम के रिलीज के 2 सालों के बाद सीमा सुरक्षा बल में देश सेवा में लग गये। लेकिन नौकरी लगने के बाद भी अपनी गायकी कला को निखारने में लगे रहे। वहां भी अपने सीमा सुरक्षा बल म्यूजिक ग्रुप से जुड़ गए तथा अपनी प्रस्तुति से अफसर तथा जवानों के बीच अपना पहचान जल्द ही बना लिये। सीमा सुरक्षा बल के म्यूजिक ग्रुप में इन्होंने कई जगह अपनी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और लोगों की काफी वाहवाही तथा शाबाशी भी मिला। 

Choli_Tak_Rang_Lgayenge
Choli_Tak_Rang_Lgayenge

 

प्रेम राज का पहला एल्बम 2008 में रीलीज़ हुआ था।  उस एल्बम का नाम गया शहरिया हिलेला था। इस एल्बम से इन्हे काफी ज्यादा शोहरत हासिल हुआ और लोग इन्हे जानने लगे। इस एल्बम के बाद 2010 में इनका भक्ति गीत का माई शेरवा पर करेली सवारी एल्बम बाजार में आया था, जिसमे कुल 6 गाने थे , जिसे वे उन्होंने खुद ही लिखे थे। इन दो एल्बम गाने के बाद करीब 8 सालो बाद उन्होंने फिर से गायन की कला को निखारना शुरू किया। 2018 में ब्लू बाबा एंटरटेनमेंट के द्वारा भईया के शाली गाने को गाया जो यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। इसके बाद उन्होंने 2019 के होली के मौके पर होली का गाना चोली में रंग लगायेंगे गाया जो सुपर डुपर हिट साबित हुआ। होली के गाने को ओम म्यूजिक बोधगया द्वारा बनाया गया है। 

अभी उन्होंने एक फौजी पिया के नाम से गाना गाया है

प्रेम राज गाना गाने के अलावा अपने गाने खुद ही लिखते हैं। जो कि उनके साथ रियल में घटित होता है। उस घटना को वह खुद ही अपने कलम से कलम बध कर लेते हैं और बाद में गाने की शक्ल दे देते हैं। अभी उन्होंने एक फौजी पिया के नाम से गाना गाया है। जो कि एक सैड सॉन्ग है और यह गाना इनके साथ तथा इनके परिवार से जुड़ा हुआ गाना है। इस गाने में उन्होंने काफी मार्मिक तरीके से बताया है , की एक फौजी के परिवार कितना ज्यादा दुःख झेलता है। उनका परिवार को हमेशा आते जाते ट्रेन को इस आस में देखते रहते है , की उनका पिता या पति कब आएंगे। इस गाने को भी ओम म्यूजिक बोधगया द्वारा बनाया गया है।

इस गाने को आप यूट्यूब चैनल लोक गीत संगीत (Lok Geet Sangeet) के ऊपर रिलीज किया गया है। इस गाने को देखने के बाद यूट्यूब पर कमेंट करके जरूर बताये की आपको इस गाने में कोई कमी तो नहीं दिखी ? इस गाने से इन्होंने एक बड़ी कामयाबी पा लिया तथा इन्हें बहुत लोग जानने लग गए है। 

इनके सर से इनके पिता का साया उठ गया था

प्रेम राज जब काफी छोटे थे, तो इनके सर से इनके पिता का साया उठ गया था और इन्होंने अपने पिता के जाने के गम में काफी दुखी रहते थे, लेकिन इस दुख को अपने चेहरे पर कभी नहीं लाया। क्योंकि इससे इनके माताजी के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता था। वे अपने माता जी के सामने हमेशा हंसते नजर आते थे, ताकि उनको कोई दुख ना हो। प्रेमराज का एक दलित परिवार में जन्म हुआ है। अपने माहौल को इन्होंने अपने उपर कभी हावी नहीं होने दिया। वे बचपन से ही पढ़ाई तथा अन्य स्कूल के कार्यकर्मों में काफी आगे रहते थे। 

ऐसे ही और informational Posts पढ़ते रहने के लिए और नए blog posts के बारे में Notifications प्राप्त करने के लिए हमारे website Notification Ko Allow कीजिये. इस blog पोस्ट से सम्बंधित किसी भी तरह का प्रश्न पूछने के लिए नीचे comment कीजिये.

हमारे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+ और Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

 

Leave a Comment

two × 5 =