Gaya Traditional Costumes |Language | Dishes | Health

गया के आम जनता का जीवन शैली बहुत सरल है 

गया फल्गु नदी के तट पर स्थित भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक. गया तीन तरफ से यानि राम-शीला, मंगला-गौरी और ब्रह्मयोनी जैसे चट्टानी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। गया, दुनिया के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ केंद्र में से एक है। गया सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध भूमि है। शहर की प्रमुख गतिविधियां गया घूमने आये  पर्यटकों के आस-पास हैं. स्थानीय आबादी में नियमित रूप से कोई ज्यादा गतिविधियां नहीं होती हैं। गया का आम पब्लिक ज्यादातर मूवी देखना पसंद करते है।

Gaya Traditional Lifestyle

गया का पारंपरिक जीवन शैली

बिहार के लोगों को उनकी सोच और जीवन के दृष्टिकोण से काफी रूढ़िवादी माना जाता है। गया का आम जनता  समृद्ध भारतीय परंपराओं में विश्वास करते हैं। गया के ज्यादातर लोग ईश्वर सर्वशक्तिमान में गहरे विश्वास करने वाले हैं। उनके लिए मनोरंजन का पसंदीदा स्रोत बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्में देखना है। भोजपुरी फिल्में स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और भोजपुरी फिल्में देखना साप्ताहिक मनोरंजन का दिनचर्या हैं। बिहार में बोली जाने वाली भाषा में अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, मगही और मैथिली शामिल हैं, लेकिन गया का मुख्य लोकल भाषा मगही है , जिसे वहाँ का ज्यादातर लोग बोलना पसंद करते है.

Gaya Traditional Costumes Men and Women

गया के पुरुष धोती-कुर्ता और महिलाए साड़ी पहनती हैं

परंपरागत रूप से, बिहारी पुरुष धोती-कुर्ता और महिलाए साड़ी पहनती हैं। महिलाये आंचल शैली में साड़ी पहनती हैं। पुरुष अंगूठियां और महिलाओं के लिए चूड़ियों जैसे आभूषण पारंपरिक वस्त्रों के साथ लोकप्रिय हैं।  बौद्ध तथा हिंदू मूल्यों के प्रभाव के कारण बिहारी व्यंजन मुख्य रूप से शाकाहारी है। हालांकि मांस और मछलियाँ गया के माँसाहारी लोग खाते है.

ये भी पढ़े

गया से सम्बंधित कई वेब पोर्टल है

गया के पारंपरिक व्यंजन

बोधगया तथा गया बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थान है

Gaya Traditional Costumes Men

पश्चिमी जीवन शैली का प्रभाव

गया में पश्चिमी संस्कृति और जीवन शैली के प्रभाव के कारण, ड्रेसिंग के तरीके में भी बदलाव आया है। शर्ट और जींस, ग्रामीण और शहरी पुरुष के बीच काफी लोकप्रिय हैं। गया के शहरी महिलाओ के बिच सलवार-कमीज पहनने का फ़ैशन चरम पर है। गया में आपको कही भी कई अलग अलग तरह की परिधान की दुकाने मिल जायेगा। महिलाएओ के लिये जीन्स से लेकर सलवार-कमीज सब कुछ आपको मिल जायेगा, वहीं पुरुषों के लिये शॉर्ट्स, कार्गो, जैकेट और अन्य फैशनेबल परिधान आपको मिल जायेगा। गया की अधिकांश लोग मुख्य रूप से मनोरंजन के फिल्में देखते है। कभी-कभी, गया के आम निवासी पिकनिक के लिये नजदीकी पहाड़ो पर परिवार या दोस्तों के साथ जाते हैं और स्थानीय गानों पर नृत्य करना उन्हें काफी पसंद करते हैं. यही सब यहाँ के लोंगो का एक तरह के मनोरंजन के रास्ते हैं।

Fast  Food Culture in Gaya 

गया में फास्ट फूड कल्चर

गया में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक तीर्थयात्रा के लिए गया में प्रत्येक वर्ष गया आते है। गया में कई कैफे पैटिज़ तथा  बेक्ड आइटम्स और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसते हैं। कैफे ओम गया  का मशहूर बेक्ड आइटम्स और अन्य फास्ट फूड का मशहूर रेस्त्रा है। हैप्पी कैफे पिज्जा, पास्ता, केक, कॉफी, नाश्ते, ब्रेड और सैंडविच के लिए गया में दूसरा मशहूर कैफ़े है। स्वादिष्ट व्यंजनों तथा गया में प्रसिद्ध डिशेज़ वाले आसपास गया में और कई अन्य रेस्तरां मौजूद हैं।  गया में बहुत कम ब्रांडेड फास्ट फूड आउटलेट हैं, फिर भी लोकप्रिय खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थ परोसने वाले बहुत सारे स्थानीय रेस्तरां हैं।

गया में स्वास्थ्य और स्वास्थ्य केंद्र

गया के लोगो के बिच अपने को फिट रखने और स्वस्थ रहने के लिए  युवाओं और यहां तक कि मध्यम आयु वर्ग के लोगों के बीच एक तरह का क्रेज है। लोग यहाँ अपने को फिट रखने के लिये जॉगिंग, दौड़ना तथा तैराकी इत्यादि जैसे अभ्यास अपनाए जा रहे हैं। नियमित रूप से जिम जाना और प्रशिक्षक की देखरेख में जिम करना भी गया में काफी लोकप्रिय हो गया है। गया के कुछ क्षेत्रों में क्लब और जिम हैं, जहां स्थानीय लोग और पर्यटक नियमित रूप से अभ्यास के लिये जाते हैं। गया में गोल्फ कोर्स की भी व्यवस्था है, जो नियमित रूप से खेलने के इच्छुक हैं, वे वहाँ गोल्फ खेलने जाते है. टाइटैनिक जिम, गोल्ड प्लस जिम गया में लोकप्रिय जिम सेंटर हैं।

 

Gaya Traditional Costumes Men and Women
Gaya Traditional Costumes Men and Women


ऐसे ही और informational Posts पढ़ते रहने के लिए और नए blog posts के बारे में Notifications प्राप्त करने के लिए हमारे website Notification Ko Allow कीजिये. इस blog पोस्ट से सम्बंधित किसी भी तरह का प्रश्न पूछने के लिए नीचे comment कीजिये.
हमारे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+ और Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment

4 × 4 =